खरीदी गई गेहूं उपज का उठान सुनिश्चित करें खरीद एजेंसी : एसडीएम

एसडीएम रेणुका नांदल ने अधिकारियों के साथ छारा खरीद केंद्र का दौरा कर लिफ्टिंग कार्य का लिया जायजा

बहादुरगढ़, 05 मई। एसडीएम बेरी रेणुका नांदल ने मंगलवार को छारा स्थित खरीद केंद्र का दौरा कर गेहूं खरीद के साथ ही एजेंसियों के अधिकारियों को समयबद्ध उठान के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि फसल की खरीद के साथ-साथ उसका समय पर उठान और वैज्ञानिक भंडारण सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी स्तर पर अव्यवस्था उत्पन्न न हो और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि छारा में 15 हजार 49 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है जिसमें से दस हजार 966 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि कुल खरीद में से सात हजार 288 मीट्रिक टन गेहूं का उठान भी किया जा चुका है।

उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खरीद के साथ-साथ उठान की प्रक्रिया भी निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मंडी में लिफ्टिंग कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंडी में खरीद के साथ ही आढ़तियों और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा ना होने पाए, इसके लिए प्रशासन सजग है।

इस अवसर आढ़तियों के अलावा खरीद एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *