Monsoon Latest News: राज्य में भी तेज हवा चलने का अनुमान है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ तेज हवा चलेगी।
Monsoon Latest News: आपकी जानकारी के लिए बता दें, की गर्मी के दिन बीते रे भैया, मॉनसून अब आया रे..। कुछ ऐसा है इस समय उत्तर भारत, दिल्ली एनसीआर भी शामिल है। बिहार में मॉनसून की बहार आ ही गई है, और दिल्ली एनसीआर समेत पश्चिमी यूपी में किसी भी दिन मॉनसून दस्तक दे सकता है।
दिल्ली एनसीआर में मॉनसून का इंतजार कर रहे लोगों को प्री-मॉनसून बारिश ने गर्मी से कुछ राहत दी, और अब मॉनसून की पहली बारिश से कुछ राहत मिलेगी।
ऐसे में कल 28 जून को दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र में कल हल्की बारिश की उम्मीद है।
दिल्ली में हल्की बूंदा-बांदी के साथ जोरदार हवा चलेगी (Monsoon Latest News)
दिल्ली में लू लगता है कि छुट्टी हो गई है। बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश से मौसम काफी सुहावना हो गया है, और राजधानी में मॉनसून भी आने वाला है। दिल्ली में कल 28 जून को अधिकतम 36 डिग्री तापमान और न्यूनतम 28 डिग्री तापमान की संभावना है।
दिल्ली में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे गिर रहा है, जो आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। जुन के अंतिम दिन तक, अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहने की उम्मीद है। कल आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी होगी। यही कारण है कि कल शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर में मौसम अच्छा रहेगा।
28 जून को उत्तर प्रदेश के कई शहरों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। (Monsoon Latest News) कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होगी। IMD की नवीनतम सूचनाओं के अनुसार कल उत्तर प्रदेश में बारिश होगी। राज्य में भी तेज हवा चलने का अनुमान है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ तेज हवा चलेगी। बारिश की बूंदों के साथ ये ठंडी हवाएं आपको गर्मी से राहत देंगी।
29 जून को भी यूपी में मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दो दिनों के बाद 29 जून से 30 जून के बीच उत्तर प्रदेश में बहुत बारिश होगी (up weather updates)। जिसकी वजह से तापमान भी घटेगा।
इन राज्यों में मॉनसून अब तक पहुंच गया हैं (Monsoon Latest News)
इस समय देश के कई राज्य मॉनसून की बारिश का आनंद ले रहे हैं। 25 जून को केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, असम, नगालैंड, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, गांगेय और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार (कुछ हिस्सा), झारखंड (कुछ हिस्सा), ओडिशा, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप, दमन-दी।
Punjab National Bank: PNB ने ग्राहकों को दिया अल्टीमेटम, 31 तारीख के बाद बंद हो जाएंगे ये खाते