आज दिनांक 2 मई 2026 को इंडस पब्लिक स्कूल, दिल्ली रोड, रोहतक के तत्वावधान में श्रमिक दिवस के पावन अवसर पर सभी श्रमिक भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। यह दिन मेहनतकश लोगों के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का प्रतीक है, जो अपने परिश्रम से समाज और राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार वशिष्ठ जी ने इस अवसर पर कहा कि श्रमिक किसी भी देश की रीढ़ होते हैं। उनके अथक प्रयासों से ही उद्योग, निर्माण कार्य, कृषि एवं विभिन्न सेवाएँ सुचारु रूप से संचालित होती हैं। अतः यह आवश्यक है कि हम उनके अधिकारों की रक्षा करें, उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण प्रदान करें तथा उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करें।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने मिलकर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की और सभी श्रमिकों के लिए मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यालय परिसर में छात्रों ने श्रमिकों को गिफ्ट के रूप में विशेष सम्मान दिया। साथ ही दोपहर के भोजन की विशेष व्यवस्था की गई जिसमें छात्रों ने स्वयं भोजन परोसा।
विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. एकता सिंधु जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “श्रम का सम्मान करना ही सच्ची मानवता है। हमें न केवल श्रमिकों के योगदान को सराहना चाहिए, बल्कि उनके अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए भी सदैव तत्पर रहना चाहिए। विद्यार्थियों को भी श्रम के महत्व को समझते हुए हर कार्य के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए।”
इस अवसर पर विद्यार्थियों को भी श्रमिकों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता रखने का संदेश दिया गया।
अंत में, सभी से अपील की गई कि वे श्रमिकों के योगदान को सराहें और उनके कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहें।

Leave a Reply