Haryana News: हरियाणा में जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। हरियाणा सरकार इन चुनावों से पहले कर्मचारियों और अस्थायी कर्मचारियों को खुश करने का प्रयास कर रही है। सरकार ने अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने की योजना बनाई है। इस ड्राफ्ट के तहत डीसी रेट (DC Rate Job) पर कार्यरत और स्वीकृत पद के विरुद्ध कार्यरत कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा।
ये भी पढ़िये- HKRN: हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब गृह जिले मे हो सकेगा ट्रांसफर
Haryana News: उच्च स्तरीय चर्चा
अभी सरकार ने यह निर्णय नहीं लिया है कि 5 या 7 साल से अधिक समय से काम कर रहे लोगों को इस सीमा में शामिल किया जाए। इस पर व्यापक चर्चा चल रही है। सरकार जल्द ही इस प्रस्ताव को बनाकर अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का कानून बना सकती है। आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने इससे पहले सभी विभागाध्यक्षों से स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों की पूरी जानकारी प्राप्त की है।
Haryana News: पहले इन कर्मचारियों को स्थायी करने का अवसर
पिछले महीने, मुख्य सचिव ने सभी से रिक्त पदों की सूची मांगी थी। इसके बाद नीति 2 के तहत काम कर रहे डीसी रेट, एडहॉक और अनुबंध कर्मचारियों का विवरण दिया गया है। सरकार पहले डीसी रेट और एडहॉक पर काम कर रहे कर्मचारियों को स्थायी करने का अवसर देना चाहती है।
हरियाणा में अलग-अलग आउटसोर्सिंग नीतियों के तहत अनुबंध के आधार पर कर्मचारियों की भर्ती की जाती रही है, इसके बाद अन्य श्रेणियों के कर्मचारियों पर विचार किया जाएगा। सीएमओ के एक अधिकारी ने कहा कि ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री के साथ जल्द ही बैठक होनी है। इसके बाद अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने की प्रक्रिया साफ हो जाएगी।